SwadeshSwadesh

गलवान घाटी में शहीद हुए दीपक का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Update: 2020-06-19 10:32 GMT

रीवा। गलवान घाटी में पिछले दिनों चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए प्रदेश के रीवा जिले के जवान दीपक सिंह की पार्थिव देह उनके ग्राम फरेंदा लाइ गई।  प्रदेश के इस सपूत की आगवानी में चाक घाट से ही लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। इसके बाद आर्मी वाहन के पीछे -पीछे लोग उनके घर तक नारे लगाते रहे। वीर सपूत के आगमन पर पूरे क्षेत्र का माहौल भावविभोर हो गया। युवा इन पलों को अपने कैमरे में कैद करते दिखे।

दीपक के गाँव में हजारों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हुए है। यहाँ राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। अंतिम दर्शन के लिए दीपक की पार्थिव देह को उनके घर पर रखा गया है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री मीना सिंह, विधायक राजेन्द्र शुक्ल, दिव्यराज सिंह भी शामिल होंगे। सभी भोपाल से रीवा के लिए रवाना हो गए है।  

सीएम ने दी श्रद्धांजलि - 

सीएम शिवराजसिंह ने ट्वीट कर शहीद दीपक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा "रीवा के लाल, अमर शहीद स्व. दीपक सिंह पर हम सभी मध्यप्रदेशवासियों को गर्व है। उनका परिवार अब हमारा परिवार है। सम्मान स्वरूप उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि, एक पक्का मकान और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। जय हिंद!"  





Live Updates
2020-06-19 11:23 GMT

रीवा। गलवान घाटी में शहीद हुए दीपक को पूरे शहर ने नम आँखों से विदा किया। उनके अंतिम संस्कार के दौरान दीपक सिंह अमर रहे के नारे लगते रहे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अमर शहीद जवान दीपक सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शहीद जवान को कंधा देकर आखिरी विदाई दी। भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य भाजपा नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शहीद दीपक सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।  


Tags:    

Similar News