खरगोन में गरजे जेपी नड्डा, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा - नवंबर में गायब हो जाएगा कमलनाथ का चैप्टर

नड्डा ने कहा मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार आई तो उन्होंने विकास की गंगा को अविरुद्ध किया

Update: 2023-06-30 10:13 GMT

खरगोन। मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव में अब महज छह महीने बाकी है। इससे पहले प्रदेश में बड़े नेताओं के दौरे शुरू हो गए है। आज भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा खरगोन दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यहां खुली जीप में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार आई तो उन्होंने विकास की गंगा को अविरुद्ध किया। मोदी जी के नेतृत्व में केवल सरकार ही नहीं बदली उन्होंने कार्य करने की संस्कृति को भी बदल डाला।हमारी दोनों सरकारें यानी मोदी जी की और शिवराज जी की सरकारें 'pro responsive' सरकारें हैं... ये 'pro active' सरकार हैं।9 साल पहले भ्रष्टाचारी देशों में भारत का नाम आता था, 2G घोटाला, कोल घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स में घोटाला ... कांग्रेस ने तीनों लोक में घोटाले किए।लेकिन अब 9 सालों के बाद हम ब्रिटेन को पछाड़ कर पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

नवंबर में कमलनाथ का चैप्टर समाप्त - 


उन्होंने कहा कि करगिल का चैप्टर कमलनाथ की सरकार ने बच्चों के सिलेबस से निकल दिया था, इस तरह का काम कमलनाथ ने अपने कार्यकाल में किया था। ये हमारी सेना का अपमान है और अब नवंबर में आपको कमलनाथ का ही चैप्टर गायब कर देना है। एक तरफ कमलनाथ आपका मकान छीनता है दूसरी तरफ शिवराज आपको डबल देता है। लाडली लक्ष्मी योजना का पैसा खाते में मिलता है कि नहीं? कमलनाथ ने योजना बंद कर दी थी। अब भावांतर में सबसे ज्यादा रेट मिल रहा है।

जनता मोदी के साथ खड़ी है - 


उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता मोदी जी के साथ खड़ी है और मोदी को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने सपा, टीएमसी, आरजेडी समेत अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी में सिर्फ नेताओं के बच्चे ही आगे आ सकते हैं। पार्टी भी परिवार की है, बाकी सब पेरोल पर हैं।नड्डा ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वे विदेश में बोलते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी की दादी ने इमरजेंसी लगाई थी और लोगों को जेल में डाला था। आज जब प्रधानमंत्री मोदी विदेश जाते हैं तो राष्ट्रीय सम्मान नहीं राजकीय यात्रा भी होती है। आज विदेशों के साथ चर्चा होती है कि दोनों देश कैसे मिलकर विकास का काम कर सकते हैं।

14 मेडिकल कॉलेज खोले 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नौ साल में 14 मेडिकल कॉलेज खोले हैं। मध्य प्रदेश में बीते 9 साल में हाइवे बनाने के लिए 27 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इंदौर और भोपाल में बन रही नई मेट्रो लाइन के काम को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। देवास में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। डबल इंजन की सरकार विकास की दृष्टि से कितना जनता मोदीकाम कर रही है ये आप सभी जानते ही हैं। कमलनाथ ने जनहितैषी योजनाएं रोक दी थी अब आप नवंबर में कमलनाथ जी को रोक कर उन्हें घर पर बिठा दीजिए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी संबोधित किया। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खरगोन पहुंचने पर रोड शो किया। खुली जीप में जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद थे। वे यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा से सभास्थल तक रोड शो करके पहुंचे। रोड शो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News