SwadeshSwadesh

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने सिखाए कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुर, विधानसभावार की समीक्षा

प्रदेशाध्यक्ष के रुप में भाजपा की कमान संभालने के बाद प्रदेश के दौरे पर निकले राकेश सिंह दो दिन गुना में रहे।

Update: 2018-07-04 07:23 GMT

मिलकर संकल्प लें, 200 पार से बनाएंगे प्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार : सिंह

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले-200 पार में दर्ज हो राघौगढ़ और बमौरी,संसदीय क्षेत्र में भी खिलाएं कमल

गुना । प्रदेशाध्यक्ष के रुप में भाजपा की कमान संभालने के बाद प्रदेश के दौरे पर निकले राकेश सिंह दो दिन गुना में रहे। प्रदेश भाजपा के मुखिया के रुप में पहली बार गुना पहुंचे श्री सिंह का उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत-सत्कार से खुद श्री सिंह भी अविभूत देखने को मिले और उन्होने इसको लेकर भाजपाजनों का हाथ जोड़़कर आभार व्यक्त किए, वहीं इन दो दिनों में पहले दिन श्री सिंह ने भाजपा के आम कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तो वरिष्ठ भाजपाजनों से जिले से जुड़ी सत्ता और संगठन की जानकारी ली। इसी क्रम में दूसरे दिन प्रदेशाध्यक्ष ने जिला बैठक लेकर जहां भाजपाजनों को 200 पार से प्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया तो यह भी कसम खिलाई कि 200 पार में राघौगढ़ और बमौरी भी शामिल होंगी, वहीं शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र में भी कार्यकर्ता अपनी दम पर कमल खिलाएंगे। इसके साथ ही विधानसभावार बैठकें लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुर सिखाए। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता हिम्मत नहीं हारे, 216 विधानसभा सीटों में से अधिकांश सीटें ऐसी है जो भाजपा जीत चुकी है।


Similar News