SwadeshSwadesh

बड़वानी में आतंक फैलाने वाला आदमखोर तेंदुआ को पकड़ा

Update: 2019-08-03 09:36 GMT

बड़वानी। जिले के खेतिया पानसेमल क्षेत्र में आतंक फैलाने वाला आदमखोर तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। शुक्रवार रात तेंदुआ बकरी की लालच में भड़गोन गांव के पास लगाए गए पिंजरे में घुसा और वहीं फंस कर रह गया। शनिवार सुबह पिंजरे में तेंदुए को देखकर वन अधिकारियों को सूचना दी गई।

बड़वानी जिले के खेतिया-पानसेमल क्षेत्र में एक तेंदुआ पिछले एक सप्ताह से आतंक फैला रहा था। तेंदुए ने पिछले शनिवार को ग्राम भड़गोन में एक किशोरी को मार डाला था। तेंदुआ किशोरी को घसीटकर गन्ने के खेत में ले गया था, बाद में उसका शव खेत में मिला था। इसके अगले दिन तेंदुए ने ग्राम आमदा में एक व्यक्ति को घायल कर दिया था। इसके बाद उसने ग्राम जुनापानी में भी एक व्यक्ति पर हमला किया था। तेंदुए की जानलेवा गतिविधियों को देखते हुए इंदौर और खंडवा वन अमले की रेस्क्यू टीम खेतिया पानसेमल में तैनात थीं। उसे पकड़ने के लिए कई जगहों पर पिजंरे भी लगाए गए थे। आखिरकार तेंदुए की तलाश में परेशान हो रहे वन अमले को शुक्रवार रात राहत मिली, जब तेंदुआ भड़गोन गांव के पास लगाए गए पिंजरे में फंस गया। 

Similar News