SwadeshSwadesh

जौरा विधायक बनवारी लाल शर्मा ने हमीदिया अस्पताल में ली अंतिम सांस

Update: 2019-12-21 03:23 GMT

भोपाल। मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बनवारी लाल शर्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के विधायक थे। बनवारी लाल शर्मा का निधन भोपाल के कैंसर अस्पताल में हुआ। वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनकी उम्र 66 साल के थे। कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा की नातिन की शादी में एक साथ दिखाई दिए थे।

बनवारी लाल शर्मा के निधन से प्रदेश में कांग्रेस की सीटें कम हो गई हैं। झाबुआ उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पूर्ण बहुमत में आ गई थी लेकिन अब बनवारी लाल शर्मा के निधन के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की 114 सीटें हो गई हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बनवारी लाल शर्मा को 56,187 वोट मिले थे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को हराया था। 2013 के विधानसभा चुनाव में बनवारी लाल शर्मा भाजपा उम्मीदवार सूबेदार सिंह से चुनाव हार गए थे। 2013 में हार का अंतर करीब 2 हजार वोट था।

बनवारी लाल शर्मा लंबे समय से बीमार थे। बनवारी लाल शर्मा के निधन पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने शोक प्रकट किया है। बनवारी लाल शर्मा के निधन के बाद जौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

Tags:    

Similar News