SwadeshSwadesh

अपनी मां को प्रताडि़त करने वाले प्रदेश की महिलाओं का क्या भला करेंगे

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को संपूर्ण मध्यप्रदेश में जिला मुख्यालय पर मौन जुलूस निकाला।

Update: 2018-06-26 11:42 GMT

मातृशक्ति के सम्मान में महिला मोर्चा ने निकाला मौन जुलूस

डबरा | भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को संपूर्ण मध्यप्रदेश में जिला मुख्यालय पर मौन जुलूस निकाला। जिसमें मौजूद नेत्रियों ने कहा कि कांग्रेस के विपक्ष के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह के अपनी मां को प्रताडि़त कर रहे हैं, वह प्रदेश की महिलाओं का क्या भला करेंगे।

महिला नेत्रियों ने कहा कि राजनीति भाव और भावनाओं से चलती है, जब हमारी सोच ही खराब होगी तब हम दूसरे का कैसे भला कर सकते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी सदैव ही महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास करती रही है। जिसने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो, मप्र की धरती पर बालिकाओं के साथ यौन उत्पीडऩ के मामले में फांसी की सजा हो हर जगह महिलाओं के हित को सर्वोपरि स्थान दिया गया है।

महिला नेत्रियों ने कहा कि हम अजय सिंह द्वारा अपनी माता के प्रति इस प्रकार के बर्ताव का तीखे शब्दों में निंदा करते हैं। कांग्रेस को भी ऐसे व्यक्ति को अपने दल से पृथक कर देना चाहिए, जिस व्यक्ति की इतनी छोटी सोच होगी, तो वह प्रदेश का क्या भला करेगा। इस मौन जलूस व प्रदर्शन में ममता बघेल, नीरू जैन टाटा, मधु भार्गव, रेनू भार्गव, रेखा कुशवाह, संतो बाई, करण सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


Similar News