SwadeshSwadesh

आप की मप्र में धमाकेदार एंट्री, सिंगरौली नगर निगम पर किया कब्जा, रानी अग्रवाल जीती

Update: 2022-07-17 12:11 GMT

सिंगरौली। नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मप्र में बड़ा धमाका किया है। सिंगरौली नगर निगम से आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9159 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को हराया। भाजपा के चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर रहे। यहां नगर निगम के 16 पार्षद के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, इसमें से 2 पार्षद भी आम आदमी पार्टी से निर्वाचित हुए हैं जबकि 4 वार्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। 

सिंगरौली नगर निगम के जरिए आम आदमी पार्टी की मप्र की राजनीति में आधिकारिक एंट्री हो गई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल खुद प्रचार करने सिंगरौली पहुंचे थे। केजरीवाल के रोड शो में भारी भीड़ जुटी थी। जिसे बीजेपी और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा था। जो मेयर चुनाव के नतीजों के बाद सही साबित हुई है।

Tags:    

Similar News