SwadeshSwadesh

आधार अपडेट करवाने सुबह से लग रही भीड़, महिलाओं से वसूल रहे रुपये

शासन ने प्रत्येक ईकेवाईसी कराने पर 15 रुपेय देने के आदेश, दुकान संचालक कई गुणा वसूल रहे

Update: 2023-03-24 15:59 GMT

बिना कुछ खाये सुबह से पहुँच रही महिलाएं आधार सेंटर

आमला/वेब डेस्क। म.प्र. शासन की लाडली बहना योजना की ईकेवाईसी जमा करने के लिए आधार कार्ड अपडेट करवाने सुबह 7 बजे से ही केंद्रों में लोगो की भीड़ लग रही है। रोजाना दूरदराज ग्रामीण अंचलों से महिलाए केंद्रों पर पहुँच रही है। गौरतलब होगा की नगर में चार स्थानों पर आधार कार्ड अपडेट हो रहे है जिसमे लोक सेवा केंद्र ,नपा स्कूल परिसर, परियोजना कार्यालय आरामशीन, जनपद पंचायत भवन शामिल है चारो स्थानों पर सुबह से दोपहर तक हजारो की संख्या में महिलाए पहुँच रही है। लेकिन टोकन सिस्टम मे एक केन्द्र पर मात्र 40टोकन ही दिये जा रहे है। बामला की शकुन धुर्वे ने बताया वह सुबह 7बजे ग्राम से आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर अपडेट करवाने आई है दोपहर 12 बजे उनका नम्बर लगा। शकुन ने बताया लाडली बहना योजना मे ईकेवाईसी जमा करना है जिसमे आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर अनिवार्य है। दूसरी ओर आधार अपडेट करवाने 50 रुपये से 100 रुपये तक शुल्क आधार केंद्रों पर लिए जा रहे है।


नगर के अशोक परिहार और रितेश सोनी ने बताया आधार केंद्रों पर रोजाना भीड़भाड़ चल रही है महिलाए भूखी प्यासी सुबह से अपने परिवार या परिजनो के साथ आ रही है ऐसे में नपा द्वारा पेयजल की व्यवस्था केंद्रों पर करनी चाहिए वही ग्रामो में भी आधार अपडेट करवाने की व्यवस्था जनपद पंचायत द्वारा की जानी चाहिए। कई लोग बिना काम के ही वापस लौट रहे है जिसके कारण आनवश्यक पैसा और समय दोनो बर्बाद हो रहा है यह मजदूर वर्ग की ही सबसे ज्यादा परेशानी है क्योंकि पूरे दिन की मजदूरी भी गवानी पड़ रही हैं ओर काम भी नही हो रहा है।

इन्होने कहा - 

जहाँ तक ज्यादा पैसे लेने की बात है कल जांच करवाई जायेगी। ओर टोकन की संख्या मे बढोत्तरी करवाई जायेगी। नये सेंटर खोलने के आदेश शासन स्तर पर ही हो सकते है। पानी की व्यवस्था भी बनवाई जायेगी।

दानिश अहमद खान, सीईओ जनपद पंचायत आमला

Tags:    

Similar News