विहिप ने निकाली शौर्य जागरण यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
केसरिया ध्वज हाथों में लिए निकले युवा कार्यकर्ता
ग्वालियर,न.सं.। हिंदू अपने शौर्य को बहुत जल्दी भूल जाता है इसलिए बजरंग दल देश भर में शौर्य जागरण यात्रा निकाल रहा है। हमारे ऊपर आज भी आक्रमण जारी है। लव जिहाद के तौर पर हम पर आक्रमण हो रहे हैं। हमारी बहू-बेटियों को भडक़ाया व बरगलाया जा रहा है। जिससे हमें सावधान रहने की जरूरत है। हमारी संस्कृति पर आक्रमण से हमारे संस्कारों में परिवर्तन हुआ है। अब हिंदू संस्कृति के संस्कारों की ओर बढऩे का समय आ गया है। यह बात मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय संत सम्पर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने जीवायएमसी में बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा में कही। उन्होंने कहा बजरंग दल के माध्यम से नव युवकों का आहवान किया जा रहा है। हिन्दुओं का जो उदात्व जीवन है वह विश्व के सामने आना चाहिए।
प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव ने कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए आगामी चुनौतियों से सामना करने के लिये तैयार रहने के लिये कहा।मंच पर श्री श्री 108 संत विशम्भर दास महाराज एवं श्री श्री 108 संत श्रीपंत महाराज, प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा, प्रांत सह संयोजक मनोज रजक, अवधेश तिवारी, विभाग मंत्री मुकेश गुप्ता, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख रिपूदमन भदौरिया उपस्थित रहे। संचालन विभाग संयोजक प्रताप सिकरवार व आभार रविराज लुढेले ने व्यक्त किया।
शौर्य जागरण यात्रा में प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख मनोज गोडिया, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख रिपूदमन भदौरिया, विभाग मंत्री मुकेश गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री नवनीत शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय लोकवानी, जिला विशेष संपर्क प्रमुख दीपक यादव, जिला संयोजक दीपक मांझी, जिला विद्यार्थी प्रमुख गजेंद्र दिसोरिया, जिला संयोजक गोलू सेन, राजू गोस्वामी, राजेन्द्र गुर्जर, दीपक मांझी, संजू राठौर, रविराज लुढेले, प्रताप सिकरवार, अनिरूद्ध कौरव, नीरज ऊचिया, गोलू सेन, गजेन्द्र दिसौरिया, रंजीत रजक, विकास झॉ, भरत राजपूत, दीपक यादव, चेतन मीणा आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विक्की फैक्ट्री पर हुआ जोरदार स्वागत
यह यात्रा 9 सितम्बर को मुरैना से प्रारंभ होकर भिण्ड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, होते हुए ग्वालियर जिले के विक्की फैक्ट्री चौराहे पर पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार सवागत किया। शौर्य जागरण रथ यात्रा ग्वालियर महानगर में चन्द्रवदनी नाका, चेतकपुरी, फूलबाग, लोको, हजीरा, किलागेट, सेवा नगर, से अचलेश्वर महादेव मंदिर होते हुए जीवायएमसी पहुंची।