केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी का विवाह संपन्न, देशभर के विशिष्टजनों ने दिया आशीर्वाद

पांच राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे

Update: 2023-06-07 00:30 GMT

ग्वालियर,न.सं.। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की सुपुत्री सौ.का.निवेदिता के विवाह में आशीर्वाद देने मंगलवार को देशभर के विशिष्टजन ग्वालियर आए। इनमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री एक दर्जन केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्रीगण, पूर्व मुख्यमंत्री आदि शामिल रहे। विवाह समारोह का आयोजन भव्यता के साथ मेला मैदान पर सम्पन्न हुआ।

समारोह में शामिल होने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ एल-मुरुगन, धर्मेंद्र प्रधान, डॉ .मनसुख मांडविया, भूपेन्द यादव,पीयूष गोयल , गिर्राज सिंह, सांसद कैलाश सोनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बालवेराव गोसाढ़े, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,सुधांशु त्रिवेदी, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, प्रभात झा, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलवाट, प्रभुराम चौधरी, गोविंद राजपूत,ओमप्रकाश सकलेचा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह, कमल पटेल, जयभान सिंह पवैया, माया सिंह, केपी यादव, अरुण यादव सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता, देश एवं प्रदेशभर के आईएएस, आईपीएस अधिकारी गणमान्य जन आदि मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News