SwadeshSwadesh

ग्वालियर से मुंबई और दिल्ली के यात्री हुए कम, मार्च में 704 यात्री आए और गए

Update: 2024-03-25 00:45 GMT

ग्वालियर। एयरपोर्ट का विस्तार होने के साथ अब फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्री भी धीरे- धीरे बढऩे लगे है। हालात यह हो गए है कि मार्च के 24 दिनों में ही ग्वालियर से मुंबई के बीच सबसे ज्यादा 6301 यात्रियों ने सफर किया है। वहीं पिछले काफी समय से इंदौर को कम ही यात्री मिल रहे है। मार्च में ग्वालियर इंदौर के लिए 704 यात्रियों ने सफर किया। इसमें खास बात यह है कि मुंबई दिल्ली के लिए दो कंपनी की फ्लाइअ चल रही है। इसके हिसाब से इन शहरों के लिए ज्यादा यात्री यात्रा कर रहे है। मार्च के महीने में होली को देखते हुए पिछले कई दिनों से मुंबई, दिल्ली के यात्री बढ़े है। होली को लेकर काफी संख्या में ग्वालियर के लोग अपने घरों के लिए आते है।

आने जाने वाले यात्रियों की संख्या

- मुंबई- 6901

- दिल्ली- 6368

- अहमदाबाद- 766

- हैदराबाद- 1735

- बैग्लुरु - 4280

- इंदौर- 704

चार महीने से इंदौर के यात्री नहीं बढ़ रहे

इंदौर के लिए पिछले चार महीने से यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ रही है। हालात यह हो गए है कि पूरे महीने फ्लाइट चलने के बाद यात्रियों की संख्या 800 तक भी नहीं पहुंच पा रही है। जिसमें नवंबर में 546 , दिसंबर 632, जनवरी 758, फरवरी 939 , मार्च में 704 यात्री आए औा गए है।

Tags:    

Similar News