मां की शक्ति और भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्र प्रारंभ

नवरात्रि पर्व पर मंदिरों से लेकर गली नुक्कड़ों पर माता के पंडाल लगाए गए हैं

Update: 2023-10-15 17:55 GMT

ग्वालियर। मां की शक्ति और भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्र रविवार से प्रारंभ हो गया। नवरात्रों के पहले दिन शुभ योग में घट स्थापना कर मां की आराधना की गई। इसी के साथ जगह-जगह पंडाल लगाकर मां को विराजमान किया गया। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन संपूर्ण शहर धर्ममय हो गया। भक्तों द्वारा घरों में हवन आदि भी किए गए तो कई लोगों द्वारा उपवास भी किया गया। पहले दिन भक्तों द्वारा मां शैलपुत्री की आराधना की गई।

नवरात्रि पर्व पर मंदिरों से लेकर गली नुक्कड़ों पर माता के पंडाल लगाए गए हैं। कहीं माता काली तो कहीं दुर्गा तो कहीं शेरावाली की प्रतिमा विराजमान की गई। इस अवसर पर जेसीमिल स्थित तारापीठ पर श्रद्धालुओं ने तारामाई के दर्शन कर साधक संकल्प लिया। वहीं नेहरवाली, मांडरे वाली, शीतला माता और काली माता के मंदिरों पर भक्तों की जबरदस्त भीड़ रही। मंदिर आकर्षक विद्युत सजावट भी की गई। वहीं पंडालों में मां को ढोल-ताशों के साथ बैठाया गया। नव दुर्गा के प्रथम दिन किया नारी शक्तियों का सम्मान:- नव दुर्गा के प्रथम दिन एसएससीओ ने नारी शक्तियों का सम्मान किया।

सामाजिक सेवा सहयोग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि नारी का सम्मान करना हमारी परवरिश और हमारे संस्कारों को बताता है। इस अवसर पर निहारिका शर्मा, भूमिका शर्मा, ज्योति दोहरे, पलक सिकरवार, चेतना चौहान, अंजलि चौरसिया, ज्योति साहू, साक्षी चौहान आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News