ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सम्मेलन आयोजित, नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
नरेंद्र सिंह तोमर ने कह कि कांग्रेस बहुत डर्टी पॉलिटिक्स पर उतर आई है, क्योंकि कांग्रेस के मध्यप्रदेश में से पैर उखड़ते दिखाई दे रहे हैं
ग्वालियर। मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज रविवार को लक्ष्मीगंज स्थित गोयल वाटिका में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा का विधानसभा सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर भाजपा की जीत का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया।
कांग्रेस पर हमला -
वहीँ मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुत डर्टी पॉलिटिक्स पर उतर आई है, क्योंकि कांग्रेस के मध्यप्रदेश में से पैर उखड़ते दिखाई दे रहे हैं, इसलिए नकली पत्र बनाकर मध्यप्रदेश की सरकार को बदनाम करने का यह असफल प्रयास है।
ये हुए शामिल -
इस दौरान ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में निवासरत पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठों के एवं विभागों के प्रदेश पदाधिकारी, दक्षिण विधानसभा में निवासरत भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति, मोर्चों की मंडल कार्यकारिणी, सभी शक्ति केंद्रों की टोली, सभी बूथ समितियां, सभी पन्ना प्रमुखों सहित दक्षिण विधानसभा में निवासरत भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।