ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत भी आयोजित होगा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर

विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर के वार्ड क्र.-17 में 28 अक्टूबर को कम्युनिटी हॉल काँचमिल एवं वार्ड क्र.-6 में 30 अक्टूबर को बम भोले की बगिया में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Update: 2022-10-24 00:30 GMT

ग्वालियर,न.सं.। दीपावली प्रकाश का त्योहार है, मगर शहर के कई वार्ड ऐसे है जिनका अंधकार दीपावली भी समाप्त नहीं कर सकेगी। मजबूरन इन वार्ड वासियों वालों को एक बार फिर से दीपावली अंधेरे में ही मनानी पड़ेगी।

इइएसएल ने नगर निगम की मांग के अनुरूप उपकरणों की आपूर्ति नहीं की। नगर निगम ने विभिन्न इलाकों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने के लिए एजेंसी से 11 हजार उपकरणों की मांग की थी, लेकिन निगम को त्योहार के पहले सिर्फ आधे यानी 5500 उपकरण ही मिल पाए हैं। इसके चलते लाइटों को सुधारने का काम प्रभावित रहा है। अब ग्वालियर, दक्षिण, पूर्व और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के कई इलाके दीपावली पर अंधेरे में डूबे रहेंगे। 

Tags:    

Similar News