SwadeshSwadesh

प्रदेश प्रभारी डॉ. सहस्रबुद्धे ने ली तैयारी बैठक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी डॉ विनय सहस्रबुद्धे लंबे समय बाद फिर चुनाव तैयारियो को लेकर सक्रिय हो गए है।

Update: 2018-07-05 07:43 GMT

विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका

भोपाल | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी डॉ विनय सहस्रबुद्धे लंबे समय बाद फिर चुनाव तैयारियो को लेकर सक्रिय हो गए है। आज राजधानी आए डॉ. सहस्रबुद्धे ने भोपाल संभाग व पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आईटी और सोशल मीडिया की प्रदेश स्तरीय बैठक लेकर चुनाव तैयारियो की समीक्षा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, जीतू जिराती, प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी, रजनीश अग्रवाल, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक शिवराज डाबी, शैलेन्द्र शर्मा सहित प्रदेश के सभी संगठनात्मक 10 संभागों के संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, आईटी और सोशल मीडिया के पदाधिकारी एवं सभी संगठनात्मक 56 जिलों से इन विद्याओं के सह संयोजक भी उपस्थित थे।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आईटी और सोशल मीडिया की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद हुए विधानसभा के चुनावों की जीत में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दृष्टि से आने वाले विधानसभा चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका सोशल मीडिया वालिंटियर्स की होगी। तथ्यों और तर्को के साथ विपक्ष को जवाब दें। उन्होंने कार्यशाला में मोर्चा के फेसबुक, टयूटर एकाउंट एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश स्तरीय आईटी और सोशल मीडिया कार्यशाला चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका के निर्वाह के संकल्प के साथ संपन्न हो गयी।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने बताया कि मिशन 2018 विधानसभा चुनाव में मोर्चा के आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी । प्रदेश के सभी 56 जिलों में 10-10 आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए गए है। इसी तरह प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 कार्यकर्ताओं को तैयार किया गया है। 4600 कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों में अपनी भूमिका का निर्वाह करेंगे। प्रदेश में 838 मंडलों में प्रत्येक मंडल में 5 आईटी और 5 सोशल मीडिया के कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जा रहे है। इस तरह मंडलों में 4190 कार्यकर्ता अपनी भूमिका परिभाषित करेंगे। दोनों विधाओं के मंडलों में कार्यकर्ताओं की संख्या 8380 होगी।

मोदी सरकार ने किसानो को डेढ़ गुना दाम दिलवाने का वादा पूरा किया : प्रभात झा



Similar News