SwadeshSwadesh

अयोध्या में योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा का किया अनावरण

Update: 2019-06-07 13:15 GMT

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां पहुंचकर अयोध्या शोध संस्थान में भगवान श्री राम की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे। साथ ही सीएम योगी ने अयोध्या शोध संस्थान में लगाई गई कलाकृतियों और चित्रों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी की जीत के लिए संत समाज का धन्यवाद दिया।

पर्यटन विभाग स्वदेश दर्शन योजना में रामायण सर्किट परियोजना का काम करा रहा है। इसमें अयोध्या में बस स्टैंड साकेत पेट्रो पंप के पास बनाया जा रहा है। इसके अलावा गुप्तार घाट का सौंदर्यीकरण भी कराया जा रहा है। इस परियोजना की लंबाई 800 मीटर है। अयोध्या में राम की पैड़ी पर सरयू के अविरल जल के बेहतर प्रवाह के लिए सिंचाई विभाग रीमाडलिंग परियोजना पर काम कर रहा है।

Similar News