SwadeshSwadesh

उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

Update: 2019-03-01 05:02 GMT

जम्मू। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है| बार-बार मुंह की खाने के बावजूद पिछले कई दिनों से लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी जारी रखे हुए है। शुक्रवार सुबह बारामुला जिले के उरी सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। भारतीय सुरक्षाबल भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर के कमल कोट क्षेत्र में भारी गोलीबारी की व मोर्टार छल दागे| अचानक हुई गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया| उनमें से रियाज अहमद निवासी कमलकोट ने दम तोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

गुरूवार को भी पाकिस्तान द्वारा पुंछ व राजौरी जिलों में की गई गोलीबारी में एक महिला की मौत व तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए थे| उनमें छुट्टी पर घर आया सेना का एक जवान भी शामिल है।

Similar News