SwadeshSwadesh

शिशुओं और गर्भवती महिलाओं की धनराशि लूटने वाली कांग्रेस कर रही 'न्याय' की बात : जेटली

Update: 2019-04-10 14:07 GMT

नई दिल्ली। अरुण जेटली ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जायज कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना नहीं कहा जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्य सरकारें लोक कल्याण के लिए निर्धारित धनराशि का राजनीतिक काम के लिए दुरुपयोग कर रही हैं।

मध्य प्रदेश और कर्नाटक में आयकर छापों के दौरान अरबों रुपये की धनराशि जब्त किए जाने के मामले पर लिखे अपने आलेख में जेटली ने कहा कि यह राज्य सरकारें आरोसही उत्तर देने की बजाय यह दलील दे रही हैं कि केवल उन्हीं के यहां आयकर के छापे पड़ रहे हैं। जेटली ने कहा कि प्रामाणिक जानकारी के आधार पर ही राजस्व विभाग छापेमारी की कार्रवाई करता है।

भाजपा नेता ने मध्य प्रदेश में मारे गए छापों के संबंध में कहा कि वहां नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के कल्याण के लिए निर्धारित धनराशि की लूट-खसोट की गई। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की यह मानसिकता उजागर होती है कि उसे सबसे कमजोर तबके के कल्याण के लिए रखी गई धनराशि को हड़पने में भी कोई संकोच नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि ऐसा अन्याय करने वाली पार्टी आज 'न्याय' की बात कर रही है।

Similar News