SwadeshSwadesh

सिंघु बार्डर पर कथित किसान को आया हार्ट अटैक, 305 दिनों में 627 की मौत

Update: 2021-09-27 12:05 GMT

सिंघु बॉर्डर पर हुई मौतों के 27 सितम्बर 2021 तक के आंकड़े 

सोनीपत/वेब डेस्क। कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के दौरान सोमवार को सिंघु बार्डर पर एक कथित किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक पंजाब के जालंधर का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि किसान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सिंघु बॉर्डर पर लगातार लोग मर रहे हैं 305 दिनों में 627 लोगों की मौत हो चुकी है। यह सघन जांच का विषय है।  


आज हरियाणा के शहरों में जहां किसानों द्वारा भारत बंद के दौरान रास्तों को बंद करके धरने दिए गए वहीं सिंघु बार्डर पर सुबह से किसान जमा थे। भीषण गर्मी और उमस के बीच किसान धरने पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक किसान की शिनाख्त जालंधर निवासी बघेल राम के रूप में हुई है।मृतक की उम्र करीब 55 साल बताई जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसान को अचानक घबराहट महसूस हुई और उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Similar News