SwadeshSwadesh

शाहीन बाग के जाम ने पूरी दिल्ली को जाम कर दिया : योगी

Update: 2020-02-03 08:11 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के विकासपुरी में रैली के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचार योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया और जेएनयू में जब देश विरोधी नारे लगे थे तब उन लोगों के साथ अरविंद केजरीवाल की सहानुभूति थी। पुलवामा के हमलावरों के प्रति केजरीवाल की सहानुभूति है। वो देश की सेना से सबूत मांगता है जो सेना पाकिस्तान में घुसकर उसकी ऐसी की तैसी फेरकर आई थी। यह व्यक्ति लगातार देश की भावनों के साथ खिलवाड़ करता रहा है। दिल्ली के लोगों को उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की जगह धरना प्रदर्शन कर रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शाहीन बाग के जाम ने पूरी दिल्ली को जाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन शाहीन बाग वालों को केजरीवाल बिरयानी खिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खांसते-खांसते आज पूरी दिल्ली खांस रही है।

उन्होंने कहा कि एक पाकिस्तानी मंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में बयान क्यों दे रहा है? क्योंकि उन्हें पता है कि केजरीवाल केवल शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला सकते हैं।

Tags:    

Similar News