SwadeshSwadesh

रूसी सेना के कडैट्स ने गाया ए वतन...

Update: 2019-11-30 12:30 GMT

मॉस्को। रूसी सेना के कडैट्स ने भारत का देशभक्ति गीत 'ए वतन हमको तेरी कसम' गाया।

यह लोकप्रिय गीत महान गायक मोहम्मद रफी ने 1965 मे आई फिल्म शहीद के लिए गाया था। ये गाना रूसी कैडेट्स ने रूसी सेना के एक समारोह के दौरान गाया। मॉस्को में आयोजित इस समारोह में भारतीय सशस्त्र सेना के जवान भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि रूसी सेना के कैडेट्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं क्योकि इसका संबंध भारत से है। इस वीडियों देश में खूब देखा जा रहा है। लोग भारतीय संगीतों एवं खासकर यहां के देशभक्ति गीतों को पसंद कर रहे हैं।

बरसों पहले भी दुनिया भर में मशहूर फिल्म कलाकार राजकपूर की श्री 420 फिल्म का गाना 'मेरा जूता है जापानी... रूस में बहुत लोकप्रिय हुआ था और हर आयुवर्ग के लोगों की जुबान पर आ गया था। 

Tags:    

Similar News