SwadeshSwadesh

पंजाब विधानसभा में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास, SAD ने किया समर्थन

Update: 2020-01-17 10:15 GMT

चंडीगढ़/वेब डेस्क। पंजाब विधानसभा ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जिसको SAD ने समर्थन किया है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जनगणना 2020 और एनपीआर के लिए तौर-तरीकों पर चर्चा के लिए बुलायी गयी एक बैठक के बीच आज शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने सीएए के खिलाफ दो दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र के दूसरे दिन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसको सदन ने सर्वसम्मति से पास किया। 

अकाली दल (SAD), जिसने संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक के पक्ष में मतदान किया लेकिन पंजाब विधानसभा में राज्य सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया। SAD नेता बिक्रम मजीठी ने कहा, "अगर लोगों को लाइन में खड़ा होना है और पुष्टि करना है कि वे कहाँ पैदा हुए हैं, तो हम इस तरह के किसी भी कानून के खिलाफ हैं।" 





 

 

Tags:    

Similar News