SwadeshSwadesh

भव्य भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध कार्यकर्ताओं की एक समर्पित व्यवस्था के हिस्सा : प्रधानमंत्री मोदी

Update: 2019-06-09 12:45 GMT

आंध्र प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अनेक बार तिरुपति आने का सौभाग्य मिला है, आज फिर एक बार नई सरकार बनने के बाद मैं भगवान वेंकटेश के चरणों में सर झुका के आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम राजनीति में सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं हैं। हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता कर्म में विश्वास करने वाले लोग हैं। जब हम नगरपालिका के चुनाव भी नहीं जीत पाते थे तब भी भारत माता की जय के नारे को बुलंद करते हुए चार-चार पीढ़ी हमनें खपा दी है और तब जाकर के आज देश की सेवा करने के लिए हमे एक और नया अवसर मिला है। हम भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी जीव नहीं हैं, हम जनता के सुख-दुःख के साथ जुड़े हुए और भव्य भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध कार्यकर्ताओं की एक समर्पित व्यवस्था के हिस्सा हैं। 


Similar News