SwadeshSwadesh

निर्मला सीतारमण ने कहा - केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का रखा लक्ष्य

Update: 2020-02-15 16:12 GMT

मुंबई। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए सरकार बैंकों की ओर से कृषि क्षेत्र को दिए जा रहे कर्ज की स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में कृषि क्षेत्र के लिए 15 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का लक्ष्य केंद्र सरकार प्राप्त लेगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मुंबई में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2020-21 के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए कर्ज वितरण का लक्ष्य 11 प्रतिशत बढ़ाकर 15 लाख करोड़ रुपये रखा है। बजट में कृषि और संबंधित क्षेत्रों की विविध योजनाओं के लिए 1.6 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। सीतारमण ने कहा कि सामान्य रुप से कृषि कर्ज पर बैंक नौ प्रतिशत का वार्षिक ब्याज रखते हैं लेकिन सरकार इस पर दो प्रतिशत की ब्याज सहायता किसानों को देती है। यह सहायता तीन लाख रुपये तक के लघु अवधि के कर्ज पर दी जाती है। इस लिहाज सेकृषि कर्ज पर किसानों को ब्याज दर सात फीसदी वार्षिक रहती है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को मुंबई में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के बाद केंद्रीय वित्तमंत्री ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास भी उपस्थित थे। 

Tags:    

Similar News