SwadeshSwadesh

नक्सली हमले में 5 पुलिसकर्मी शहीद, हथियार भी लूटे

Update: 2019-06-14 16:14 GMT

रांची। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हाट में नक्सलियों ने हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला। हत्या के बाद पुलिसकर्मियों के हथियार लूट नक्सली हथियार लहराते जंगल की ओर भाग निकले। घटना शुक्रवार शाम सवा छह बजे की है। मृतकों में एएसआई व तीन जवान शामिल हैं, जबकि एक जवान के लापता होने की भी खबर है।

बताया जाता है कि शुक्रवार शाम पुलिस का गश्ती दल गश्त पर निकला था। इस दौरान दल कुकड़ू हाट के पास रुका जहां पुलिसकर्मी रिलैक्स हो चाय-नाश्ता कर रहे थे। तभी पहले से घात लगाये नक्सलियों ने हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला, जबकि एक जवान लापता है।

जानकारी मिल रही है कि शाम सवा छह बजे चार बाइक पर आठ की संख्या में घातक हथियारों से लैस नक्सली हाट पहुंचे और गश्ती दल पर गोलियों की बौछार शुरू कर दी। पांच जवानों को मौके पर मौत के घाट उतार दिया और हथियार लूट भाग निकले। जबिक एक जवान के लापता होने की सूचना है।

हाट में गोलियों की बौछार होते ही भगदड़ मच गयी। दुकानदार व बाजार करने आये लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, बाजार में पांच पुलिस कर्मियों की लाशें पड़ी थीं।महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने दिया घटना को अंजाम : सूत्रों के अनुसार महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने घटना को अंजाम दिया। इस इलाके में महाराज के दस्ते का वर्चस्व है। महाराज के दस्ते ने जिले के खरसावां व कुचाई में हाल के दिनों में विस्फोट समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दिया था। इधर, सरायकेला एसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि घटना के पीछे भाकपा मओवादियों का हाथ होने की आशंका है। फोर्स घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है।

Similar News