भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ ली। ओडिशा में इस बार लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव हुए थे। इसमें नवीन पटनायक की बीजेडी ने एकतरफा जीत हासिल की है। नवीन पटनायक की कैबिनेट में कुल 11 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार उनके मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे शामिल हुए हैं और नवीन पटनायक को मिलाकर ओडिशा के मंत्रिमंडल में कुल 21 मंत्री शामिल हुए हैं।
पटनायक एक बड़े समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वे 5 मार्च 2000 से ही ओडिशा के मुख्यमंत्री बने हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बधाई दी है। आपको बताते जाए कि नवीन पटनायक ने नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया था, लेकिन वह शामिल नहीं हो पाए।