SwadeshSwadesh

उपचुनाव : कर्नाटक में भाजपा को तगड़ा झटका

Update: 2018-11-06 09:38 GMT

बेंगलुरु | कर्नाटक के तीन लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं| यहां भाजपा को तगड़ा झटका लगने लगा है| बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वीएस यगरप्पा ने भाजपा प्रत्याशी को करीव एक लाख मतों से पराजित कर दिया है| रामनगर विधानसभा सीट जेडीएस की अनीता कुमारस्वामी ने जीत ली है| शिवमोग्गा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे है| जमाखंडी विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है| मांड्या लोकसभा सीट पर जेडीएस प्रत्याशी अपराजेय बढ़त ले चुका है| राज्य में जेडीएस - कांग्रेस गठबंधन की सरकार है| इसके मुखिया जेडीएस के कुमारस्वामी हैं| वह पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पुत्र हैं|


Similar News