SwadeshSwadesh

शिक्षक दिवस को समर्पित किया गूगल ने अपना डूडल

Update: 2018-09-05 05:32 GMT

नई दिल्ली। टीचर्स डे पर गूगल ने अपना डूडल भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर उनको समर्पित किया। तो आपको बताते है गूगल ने ​क्या खास बनाया है।

हम आपको बता दे कि गूगल ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में डूडल बनाया हैं। जिसमें में एक घुमता हुआ नीले रंग का ग्लोब है। उसे के आस-पास गणित, विज्ञान, खेल, म्यूजिक सभी प्रकार के साइन हैे जो बहुत अच्छे लग रहे हैं । भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 1962 में हुई थी।इस दिन को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता हैं। वह एक जाने - माने विद्वान,दार्शनिक शिक्षक और नेता थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कर्इ् उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वह भारत के पहले उप राष्ट्रपति थे और दूसरे राष्ट्रपति थे। उन्हें करीब 27 नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं। आज गुगल ने इसी उपलक्ष्य में यह डूडल बनाया हैें।

ज्ञातव्य है कि गूगल हर दिन इस तरह की चीजें बनाता है जो महत्वपूर्ण दिवस या व्यक्ति के बारे में होती है। इसका एक फायदा यह भी है कि गूगल पुरी दु​निया में सबसे ज्यादा चलने वाला सर्च इंजन है। इस पर बने डूडल से सभी लोग जान पाते है कि अच्छा आज के दिन क्या यह हुआ था|

Similar News