SwadeshSwadesh

गांधी परिवार का सामना करने के लिए नरेंद्र मोदी तैयार

Update: 2019-02-20 14:45 GMT

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो अपनी जोखिम लेने के लिए बखूबी जाने जाते हैं, वह पड़ोसी देश पाकिस्तान और देश में आने वाले चुनावों में राहुल-प्रियंका और गठबंधन से लोहा लेने को पूरी तरह तैयार हैं।

एक तरफ वह पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं और दूसरी तरफ वह अगले सप्ताह नेहरू-गांधी परिवार के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी का दौरा करने की योजना भी बना रहे हैं। उनका पिछला अमेठी दौरा साल 2014 में हुआ था। उन्होंने स्मृति ईरानी (वर्तमान केंद्रीय कपड़ा मंत्री) के लिए प्रचार किया था, जो राहुल गांधी (तब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं थे) के खिलाफ चुनाव लड़ रही थीं। राहुल ने जीत हासिल की थी। दो महीने पहले वह गांधी परिवार की मुखिया सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव क्षेत्र रायबरेली गए थे। यह इंगित करता है कि नरेंद्र मोदी न तो उनसे डरते हैं और न ही समर्पण के लिए तैयार हैं। वह गोरखपुर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे, जो पूर्वी यूपी में एक और महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह उसी पूर्वी उत्तर प्रदेश का हिस्सा है, जहां का प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का प्रभारी बनाया गया है। यह क्षेत्र प्रियंका और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए महत्वपूर्ण है और कांग्रेस पार्टी का भविष्य तय करेगा।

कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाकर एक खेल खेला है और अगर यह कदम काम नहीं आया तो पार्टी को कठिन दौर का सामना करना पड़ेगा। मोदी इस क्षेत्र का महत्व जानते हैं। इसलिए वह लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। उनकी गोरखपुर रैली एक अन्य कारण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह योगी आदित्यनाथ का गृह नगर है और लगातार पांच बार जीतने के बावजूद भाजपा पिछले साल हुए लोकसभा उपचुनाव में हार गई थी। इसलिए इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की हार का गलत संकेत जाएगा। आगामी आम चुनाव में जीत योगी को फिर से सुर्खियों में लाएगी। हालांकि उपचुनाव में भाजपा की हार का कारण उम्मीदवार का गलत चयन था। दो विपरीत दलों अर्थात सपा और बसपा ने हाथ मिलाया था और और एक पिछड़ी जाति के निषाद को उसके खिलाफ खड़ा कर दिया था। भाजपा के अति आत्मविश्वास ने विपक्ष के पक्ष में काम किया ।

गोरखपुर की तरह अमेठी ने बड़े पैमाने पर बदलाव का पक्ष नहीं लिया है। कांग्रेस ने ज्यादातर इस सीट पर जीत हासिल की है। यह अब प्रतिष्ठा का सवाल है, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ेंगे। इस बार भाजपा कांग्रेस के सामने चुनौती पेश करेगी और लड़ाई को मुश्किल बनाएगी। मोदी के अनुसार कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा निर्वाचन क्षेत्र का लगातार विकास किया गया है। प्रधानमंत्री जो एक अनुभवी राजनेता, प्राकृतिक वक्ता हैं और ज्यादा संख्या में भीड़ को आकर्षित करने में सक्षम हैं, अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए कुछ नई योजनाओं की घोषणा करने जा रहे हैं। हालांकि उनका इस महीने प्रस्तावित दौरा अगले महीने के लिए मुल्तवी हो गया है।

Similar News