SwadeshSwadesh

10-12 दिनों में जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची

Update: 2018-09-15 11:22 GMT

भोपाल/स्वदेश वेब डेस्क। प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 10-12 दिनों में जारी हो जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान इस बात के संकेत दिए हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव साल के अंत तक होना है। पहले कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि प्रत्याशियों की पहली सूची 30 अगस्त तक जारी हो जाएगी। बाद में यह तारीख बढ़ाकर 15 सितम्बर कर दी गई। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यह सूची अगले 10-12 दिनों में जारी होने के संकेत दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पहली सूची में करीब 80 से 100 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी। बता दें कि कांग्रेस ने विभिन्न स्तर पर सर्वे करा लिया है, कुछ सीटों पर सर्वे जारी है। टिकट वितरण में जीत को प्राथमिकता पर रखा जाएगा, यानी जीतने वाले को ही टिकट दिया जाएगा।  

Similar News