SwadeshSwadesh

परिवारवाद के आधार पर नहीं चलती BJP : शाह

Update: 2020-01-20 11:45 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को आज यानी सोमवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को निर्विरोध भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए। पिछले साल जून में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए जेपी नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी तथा कई मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं ने सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया के दौरान नड्डा के नाम का प्रस्ताव किया था। पार्टी ने नड्डा के निर्वाचन की घोषणा की। पिछले साल जून में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं।

अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समग्र देश कि सभी पार्टियों से इसलिए अलग पार्टी दिखाई पड़ती है क्योंकि ये पार्टी न तो जात-पात के आधार पर चलती है और न ही वंशवाद के आधार पर चलती है

Tags:    

Similar News