SwadeshSwadesh

ओडिशा : कांग्रेस को झटका, महागठबंधन में शामिल नहीं होगी नवीन पटनायक की पार्टी बीजद

Update: 2019-01-09 13:18 GMT

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व में बनने वाले विभिन्न दलों के गठबंधन में उनकी पार्टी शामिल नहीं होगी। बीजद भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखेगा। 

पटनायक ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी पार्टी बीजद कांग्रेस और भाजपा से समान दूरी बनाए रखने की नीति पर चल रही है। इस कारण बीजद आगामी दिनों में किसी प्रकार के गठबंधन में शामिल नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार की संभावनाओं पर भी विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद में फेरबदल के संबंध में विचार नहीं किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. दामोदर राउत और प्रदीप महारथी के त्यागपत्र के बाद मंत्रिपरिषद विस्तार के कयास लगाए जा रहे थे। (हि.स.) 

Similar News