एशिया का सबसे बड़ा Auto Expo शुरू, Maruti ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक SUV

MG ने लांच की पहली इलेक्ट्रिक MPV

Update: 2023-01-11 09:56 GMT

नईदिल्ली। एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो आज दिल्ली में शुरू  हो गया है।  हालांकि आम जनता के लिए ये 13 जनवरी से खुलेगा।नोएडा में आयोजित इस मोटर मेले में टाटा , मारुती, किया , ह्युंडई आदि कंपनियों ने भाग ले रही है। एक्सपो में पहला दिन मारुती के नाम रहा। मारुती न सुजुकी ने अपने पहली  इलेक्ट्रिक सेगमेंट की एसयूवी EVX पेश की।  साथ ही फ्लेक्स फ्यूल वाली वैगन-R को भी पेश किया, जो 80% तक एथेनॉल मिक्स ईंधन से चलेगी।  इसके अलावा MG मोटर्स ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV लांच की। 

Maruti evx - 


कंपनी का कहना है की Maruti evx में कंपनी ने 60kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है। ये एसयूवी सिंगल चार्ज में 550 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी।इस कार की लंबाई 4,300mm, चौड़ाई 1,800mm और उंचाई 1,600mm है। मारुति का दावा है कि सुजुकी की बनाई नई SUV में परफॉर्मेंस के साथ एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।

Wagonr 


मारुती ने एक्सपो में अपनी सर्वाधिक बिकने वाली हैचबैकWagonR के फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप को पेश किया है।इस कार में 1.2L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह E20 से E85 की फ्लेक्स फ्यूल रेंज पर रन कर सकती है। इसकी गैसोलीन यूनिट 88.5 bhp की पावर और 113 Nm टॉर्क जेनरेट करती है। बता दें की फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियां काफी सस्ती होती है।  क्योंकि एथेनॉल फ्यूल के दाम डीजल-पेट्रोल की तुलना में बेहद कम होते है।मारुती ने इसके अलावा कॉम्पेक्ट SUV ब्रेजा का CNG से चलने वाला मॉडल भी पेश किया।

MG MPV 


MG मोटर्स इंडिया ने पहली इलेक्ट्रिक MPV MIFA-9 लांच की।इस MPV की खासियत ये है ये 0 से 100 की रफ्तार महज 4 सेकेंड में पकड़ लेती है।  कंपनी का दावा है की ये कार एक चार्ज में 500 किमी से ज्यादा चलेगी।  ये इस सेगमेंट की अब तक की सबसे बड़ी कार है 

अगर आप इस इवेंट में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए टिकट लेना होगा। टिकट की कीमत दिन के हिसाब से अलग-अलग है। 13 जनवरी को इसकी कीमत 750 रुपए रखी गई है। एक टिकट पर सिर्फ एक व्यक्ति को ही एंट्री मिलती है। 5 साल से कम उम्र वाले बच्चों का टिकट नहीं लगता। इस इवेंट के टिकट बुक माय शो पर जाकर खरीदा जा सकता है।

Tags:    

Similar News