SwadeshSwadesh

आनंदी बेन यूपी, फागू चौहान बिहार और लालजी टंडन बने एमपी के राज्यपाल

Update: 2019-07-20 09:17 GMT

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बिहार के राज्यपाल का तबादला किया गया है। अब उत्तर प्रदेश में रामनाईक की जगह आनंदीबेन को राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले, वे मध्य प्रदेश की राज्यपाल थी।

जबकि, पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल जगदीप धनकड़ और त्रिपुरा का राज्यपाल रमेश बाइस को नियुक्त किया गया है।

उधर, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का तबादला कर उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि, फागू चौहान अब बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। जबकि, आरएन रवि को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्त उस वक्त से प्रभावी होगी जब वे संबंधित जिम्मेदारी का कार्यभार संभालेंगे।

Similar News