SwadeshSwadesh

J&K की नियंत्रण रेखा के बाद अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी

Update: 2019-09-18 14:05 GMT

जम्मू। पाकिस्तानी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है और जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा के बाद अब अंतराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। इस कड़ी में पाकिस्तान रेंजर्स ने लगातार दूसरे दिन भी साम्बा कठुआ सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

बुधवार सुबह हीरानगर तथा सांबा सेक्टरों में पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दिया। यह गोलीबारी करीब दो घंटे तक चली। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।  

Tags:    

Similar News