SwadeshSwadesh

पाक में पांच आतंकवादी ढेर

Update: 2020-02-22 10:01 GMT

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म विभाग ने शुक्रवार देर रात अभियान चलाकर पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी की गई।

काउंटर टेररिज्म विभाग के अनुसार आतंकवादियों के मौजूद होने का सूचना पर शघाई इलाके में सुरक्षा अभियान चलाया गया। आतंकवादियों के पास से विस्फोटक पदार्थ और हथियार भा बरामद हुए हैं।

तीन आत्मघाती जैकेट, दो पिस्टल, दो हैंड ग्रेनेड और तीन एसएमजी आतंकवादियों के पास से बरामद किए गए हैं। आतंकवादी मिलागोरी जिले से इलाके में आए थे।

पुलिस के आईजी सनाउल्लाह अब्बासी ने कहा है कि पुलिस आतंकवादियों के विरोध में अभियान चलाना जारी रखेगी।

Tags:    

Similar News