SwadeshSwadesh

व्हाइट हाउस में दीवाली और ट्रम्प के ट्वीट!

Update: 2018-11-14 08:39 GMT

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में मंगलवार की सुबह दीप प्रज्ज्वलित कर सौल्लास दीपावली पर्व मनाया। इस अवसर पर अमेरिका स्थित भारतीय राजदूत नवतेज सरना और भारतीय दूतावास के वरिष्ठ सहयोगी और उनके पारिवारिक सदस्य मौजूद थे। यूं तो, अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास और विभिन्न भारतीय परिवारों और हिंदू मंदिरों में दीपावली पर्व 7 नवंबर को ही मनाया गया था।

इस समारोह के संदर्भ में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से किए गए ट्वीट में दीपावली पर्व में हिंदू शब्द का उल्लेख करना भूल गए और यह भूल ट्रंप के दूसरे ट्वीट में भी हुई, लेकिन तीसरे ट्वीट में यह सुधर गई। इसके लिए उन्हें अपने पूर्व प्रसारित दोनों ट्वीट निरस्त करने पड़े थे।

विदिमत हो कि पहले ट्वीट में उन्होंने इस पर्व को बौध, सिख और जैन धर्मावलंबियों का महान पर्व बताया था, लेकिन वह अपने ट्वीट में हिंदू शब्द जोड़ना भूल गए थे। इस बारे में राष्ट्रपति को जब इशारा किया गया तो उन्होंने दोबारा ट्वीट किया और इस बार भी हिंदू शब्द को जोड़ना भूल गए। विदित हो कि अमेरिका में करीब बीस लाख हिंदू रहते हैं। 

Similar News