SwadeshSwadesh

केरल के 17 मछुआरे ईरान में फंसे, कह रहे हैं अपनों से भी नहीं करने दे रहे संपर्क!

Update: 2020-03-01 14:15 GMT

तिरुवनंतपुरम। ईरान से भेजे गए एक वीडियो से पता चलता है कि केरल के 17 मछुआरे ईरान में फंसे हैं। वे उन फंसे सौ लोगों में शामिल हैं, जो कोरोना वायरस की वजह से ईरान छोड़ने में असमर्थ हैं। इन लोगों का एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें वो अपना दर्द बयां कर रहे हैं, यहां तक की उन्हे अपने लोगों से संपर्क तक नहीं करने दिया जा रहा है।

17 मछुआरे, विझिनजाम, पूवार व पॉजियूर गांव के रहने वाले हैं, जो राजधानी से कुछ दूरी पर स्थित है। राज्य के मत्स्य मंत्री जे.मर्कुट्टी ने मीडिया से इसकी पुष्टि की।

राज्य मंत्री ने कहा कि, "ईरान में कोरोनो वायरस के कारण केरल के 17 मछुआरे कई अन्य भारतीय मछुआरे, वहां लगाए गए प्रतिबंधों के कारण बाहर निकलने में असमर्थ हैं। हमने ईरान में फंसे लोगों के यहां के परिवारों को उनका विवरण नोरका कार्यालय को सौंपने के लिए कहा है, जो उनके विवरण को भारतीय दूतावास को सौंपेगे। राज्य सरकार इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी।"

ईरान से आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि केरल के मछुआरे एक कमरे में है। चार महीने पहले भारतीय मछुआरे ईरान मछली पकड़ने के रोजगार के लिए पहुंचे थे।

वीडियो में एक मछुआरा कह रहा है, "हमें अपने कमरे से भी बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। हम अपने लोगों से संपर्क करने में असमर्थ हैं, जो मछली पकड़ने वाले अन्य गांवों में रहते हैं। हम अपने देश से सहायता प्राप्त करने का इंतजार कर रहे हैं।"

Tags:    

Similar News