भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताई मीडिया की महत्वता
गुना/निज प्रतिनिधि। पुलवामा के दर्दनाक हमले के बाद भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की जहां पूरे विश्व में चर्चा हो रही है तो कांग्रेस सबूत मांग रही है। ऐसा कर कांग्रेस सेना का अपमान करने में लगी हुई है। कांग्रेस के इस रवैए से भाजपा को पूरे देश को अवगत कराना चाहिए। जिससे कांग्रेस की असलीयत को लोग समझ सकें। यह बात
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने स्वागत भाषण दिया।
तेजी से बढ़ा है मीडिया
कार्यशाला में श्री पाराशर ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की गति बहुत तेजी से बढ़ी है, ऐसे समय में हमारी जिम्मेदारी है कि हम हर समय अपडेट रहें, कांग्रेस का काम भ्रम फैलाना और नकारात्मक सूचना देना है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम सकारात्कम सूचना जनता तक पहुंंचाएं। पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में इतने काम किए है। हम आंकड़ों और तथ्यों के साथ उसे जनता के बीच में रखे। श्री पाराशर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, सहित हर वर्ग के हितों के लिए काम किया है। मीडिया पेनेलिस्ट धेर्यवर्धन शर्मा ने कहा कि इस समय मीडिया का जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओएन शर्मा ने प्रदेश भाजपा सरकार की 15 साल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गुना विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा के प्रदेश मीडिया के पेनेलिस्ट अनुज अग्रवाल, लोकसभा के मीडिया प्रभारी डा राकेश राठौर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत चौबे ने किया। आभार महेश दुबे ने माना।