मुस्लिम महिलाओं ने दीं यज्ञ में आहूतियां

Update: 2019-03-19 17:18 GMT

गायत्री परिवार कर रहा है घर-घर यज्ञ का आयोजन

गुना/निज प्रतिनिधि। गायत्री शक्तिपीठ द्वारा नगर की विभिन्न कॉलोनियों में प्रत्येक रविवार को निश्चित समय पर एक साथ घर-घर कराए जा रहे यज्ञ से जहां वातावरण पवित्र हो रहा है, वहीं साम्प्रदायिक सौहार्द भी देखने को मिल रहा है। यह यज्ञ मुस्लिम वर्ग को भी प्रभावित कर रहे है। यहीं कारण है कि मुस्लिम महिलाएं यज्ञ में उपस्थित होकर पविज्ञ आहुतियां अर्पित कर धर्म लाभ अर्जित कर रहीं है।

2006 से हो रहा आयोजन

गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी अशोक शर्मा ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देश भर में चलाए जा रहे ग्रहे-ग्रहे गायत्री यज्ञ एवं उपासना क्रम में घर-घर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इन यज्ञों में आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों के साथ वातावरण में व्याप्त नकारात्मकता एवं घर-परिवार की समृद्धि में व्याधि निवारण हेतु विशेष आहूतियां भगवान को समर्पित की जा रही हैं। इयी क्रम में बूढे बालाजी क्षेत्र में 21 घरों में, पंडाजी चौक, गुलाबगंज, दुर्गा कॉलोनी में 1200 घरों में यज्ञ आयोजित किये जा चुके हैं। हाल ही में सिसौदिया कॉलोनी के ग्यारह घरों में यज्ञ संपन्न कराए गए। यह क्रम 2006 से अनवरत चल रहा है।

विश्व शांति के लिए हो रहे यज्ञ

ऐसे आयोजन अन्य जिलों की सभी शक्तिपीठों में भी किए जा रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि विश्व शांति के लिए यह यज्ञ आयोजित किये जा रहे हैं। इनमें शामिल होकर हम भी शांति एवं भाईचारे की दुआ मांग रहे हैं।

Similar News