SwadeshSwadesh

भाजपा ने खोला कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा

Update: 2019-03-07 18:38 GMT

9 मार्च को करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव

-निज प्रतिनिधि-

गुना। बढ़ते अपराध, कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं करने सहित किसान सम्मान निधि में लापरवाही सहित प्रदेश में तबादला उद्योग चलाए जाने के आरोप को लेकर भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसको लेकर पार्टी 9 मार्च को कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रही है। प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किया जाएगा। शहर में यह दोपहर 12 बजे से होगा। इस दौरान रैली की शक्ल में भाजपाजन कलेक्ट्रेट पहुँचेंगे और घेराव करेंगे।

पैसा नहीं किसानों को मिले प्रमाण पत्र

भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिकरवार ने बताया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अगर 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। आज हालात यह है कि सरकार गठन को दो माह होने को आए है, किन्तु अब भी किसानों को खाते में पैसा नहीं पहुंच रहा है, सिर्फ प्रमाण पत्र बांट दिए गए है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन में भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार लापरवाही बरत रही है। अब तक किसानों की सूची तक प्रेषित नहीं की गई है।

तबादला उद्योग चला रही सरकार

श्री सिकवार ने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जिले में भी अपराधों की बाढ़ आई हुई है और प्रदेश सरकार सिर्फ तबादले उद्योग चलाने में व्यस्त है। इसी के चलते यह प्रदर्शन किया जा रह है। प्रदर्शन में भाग लेने का आव्हान श्री सिकरवार ने भाजपाजनों से किया है। 

Similar News