गुना में भाजपा-कांग्रेस को मिली दो-दो सीटें, चाचौड़ा से दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह हारे

बमोरी से पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया हारे

Update: 2023-12-03 18:40 GMT

गुना।  मप्र की 230 सीटों समेत गुना किस सभी सीटों का परिणाम आ गया है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही।गुना जिले में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर रहा है।  दोनों पार्टियों को दो-दो सीटें मिली है।. 

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा चाचौड़ा की रही। यहां से पूर्व मंत्री और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा प्रियंका मीणा ने 66454  वोटों से हराया।  दूसरी चर्चा बमोरी की रही, यहां पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया चुनाव हार गए , उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि अग्रवाल ने 14,796 वोटों से हराया।  राघौगढ़ से कांग्रेस के जयवर्धन सिंह 4505 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। गुना सीट भाजपा के पन्ना लाल शाक्य चुनाव जीत गए।  


सीट भाजपा कांग्रेस जीत 
गुना पन्नालाल शाक्य 

पंकज कनेरिया

पन्नालाल शाक्य  66454 वोटों से जीते 

चाचौड़ा प्रियंका मीणा लक्ष्मण सिंह प्रियंका मीणा 61570 वोट से जीतीं
राघौगढ़ 

हिरेंद्र सिंह बंटी बना

जयवर्धन सिंह (पूर्व मंत्री)

जयवर्धन सिंह 4505 वोटों से जीते  

बमोरी 

महेंद्र सिंह सिसोदिया

ऋषि अग्रवाल

ऋषि अग्रवाल 14796 वोटों से जीते


Tags:    

Similar News