SwadeshSwadesh

हर घर पर लगे भाजपा का झंडा और स्टीकर: विरानी

Update: 2020-09-20 15:12 GMT

हर घर पर लगे भाजपा का झंडा और स्टीकर: विरानीहर घर पर लगे भाजपा का झंडा और स्टीकर: विरानी

गुना। भाजपा के प्रेरणा स्त्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय की 25 सितंबर को जयंती है। इसी दिन से भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान शुरु होने जा रहा है। चूंकि इस समय प्रदेश में उपचुनाव की घड़ी है। इसलिए यह अभियान और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह इस

अभियान को पूरी गंभीरता के साथ लेते हुए घर-घर दस्तक देकर लोगों से संपर्क करें। हर घर पर भाजपा का झंडा लहराने के साथ स्टीकर लगा होना चाहिए। जो यह प्रमाणित करेगा कि उक्त घर से संपर्क हो चुका है। यह बात जिला उपचुनाव प्रबंधन समिति सदस्य विकास बिरानी ने कही। बिरानी रविवार को एक होटल में उपचुनाव प्रबंंधन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बमौरी में बजेगा चुनावी बिगुल

बिरानी ने कहा कि इस महाजनसंपर्क अभियान के दौरान बमौरी मेंं होने वाले उपचुनाव पर ध्यान केन्द्रीत करना है। अभियान के माध्यम से ही उपचुनाव प्रचार के लिए औपचारिक बिगूल भी बज जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महाजनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ता से किसी भी गांव का कोई भी घर नहीं छूटना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रत्येक घर में पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यों की जानकारी दें। इसके साथ ही वह क्षेत्र में आमजनता के मददगार बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हैं, जो घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया आचार संहिता से पहले प्रत्येक घर में पहुंचकर जनसंपर्क कर लें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार ने जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए स्वागत भाषण दिया।चुनाव संचालक हरिसिंह यादव ने क्षेत्र में हुए बैठक और सम्मेलन आदि की जानकारी दीं। बैठक में गुना। विधायक गोपीलाल जाटव, वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यप्रकाश तिवारी, संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, पूर्व विधायक ममता मीना, पूर्व विधायक गुना पन्नालाल शाक्य, रमेश मालवीय, भूपेन्द्र रघुवंशी, श्रवण धाकड़ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के पिताजी अमरसिंह दंडौतिया और भाजपा के जिला महामंत्री अशोक शर्मा के पिता के निधन पर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

कमलनाथ ने किया जनता के साथ धोखा

भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव प्रबंध समिति सदस्य विकास बिरानी ने कहा कि कमलनाथ ने 15 माह में प्रदेश के किसान, युवा और आमजनता के साथ धोखा किया है। 15 माह के कार्यकाल में उनकी कोई उपलब्धि नहीं है। जबकि शिवराज सरकार ने अपने 5 माह के कार्यकाल में हर वर्ग की चिंता की है। उन्होंने आज ही स्व.सहायता समूहों के लिए 150 करोड़ की राशि डाली है। बिरानी गुना प्रवास के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जिले के बमौरी विधानसभा में पहुंचेंगे। यहां पर वह महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत आम जनता के घर पहुंचकर जनसंपर्क भी कर सकते हैं। बिरानी ने कहा कि इस उपचुनाव मेें प्रदेश में भाजपा सभी सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुद्दा सिर्फ विकास होगा।

Similar News