SwadeshSwadesh

आलोक नाथ पर आरोप लगाने वाली विनता नंदा ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

Update: 2018-10-19 07:19 GMT

मुंबई। अभिनेता आलोक नाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली विनता नंदा ने अब प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है। खत में विनता ने प्रधानमंत्री मोदी से उन्हें और मी टू मुहिम के तहत आगे आई महिलाओं के लिए इंसाफ की मांग की है।

विनता ने लिखा, डियर मोदी जी, राम की पूजा करने से पहले हम नवरात्री में दुर्गा की पूजा करते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। आज आप हमें न्याय दिलाने में मदद कीजिए। आज हम उस समय में जी रहे हैं, जिसमें कानून का फायदा पीडि़त से आरोपी को मिलता है। आज हम उस समाज में हैं जिसमें अमीर और ताकतवर व्यक्ति नैतिकता से भी ऊपर हैं। आप हमें ऐसा कोई प्लेटफॉर्म मुहैया करवाएं जहां हमारी सुनवाई हो सके। मी टू मुहिम के चलते हमने अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ बोलने की हिम्मत जुटाई है। देश की जनता उसे सुन सके, हमारे द्वारा जुटाई गई हिम्मत व्यर्थ न हो। आज तक इस पुरुषप्रधान समाज में महिलाओं के साथ अत्याचार इसलिए होता रहा क्योंकि पुरुषों का मानना है कि ये देश महिलाओं के लिए नहीं है। बता दें कि विनता ने आलोक नाथ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नंदा ने आलोक नाथ पर 19 साल पहले उनका यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया था। नंदा ने एक बयान में कहा कि ओशिवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

Similar News