SwadeshSwadesh

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, शुरू हुई शादी की रस्में

Update: 2020-02-09 12:44 GMT

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। शादी से पहले काम्या ने हाल ही में शलंब दांग से सगाई की है। काम्या ने सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। काम्या से इस दौरान येलो कलर का सूट पहना था और शलभ दांग ने ब्लू कलर का कुर्ता और जैकेट पहना है। काम्या ने शादी की रस्मों की शुरुआत से पहले घर पर माता की चौकी का आयोजन किया। भगवान का नाम लेने के बाद काम्या अब अपनी शादी की रस्मों को निभाने के लिए तैयार हो गई हैं।

काम्या ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी की थी। इस पार्टी में काम्या काफी ग्लैमरस और हॉट लुक में नजर आईं। काम्या ने एक इंटरव्यू में दोनों की मुलाकात के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मेरी और शलभ की फरवरी से बात शुरू हुई थी। शलभ ने मिलने के किछ दिन बाद ही मुझे प्रपोज कर दिया था।'

बता दें कि काम्या ने इससे पहले बंटी नेगी से शादी की थी, लेकिन शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की बेटी है आरा जो सौम्या के साथ ही रहती है। हालांकि सौम्या के जो बॉयफ्रेंड हैं उनका भी 10 साल का बेटा है।

काम्या की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह इन दिनों सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नजर आ रही हैं। 

Tags:    

Similar News