SwadeshSwadesh

तापसी पन्नू ने दिया परिवार संग वोट, शेयर की फोटो

Update: 2020-02-08 05:24 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में आज यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का दिन है, जिसे लेकर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। आम जनता के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी सुबह में वोट देने अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पहुंचे हैं। ऐसे में हाल ही में तापसी पन्नू ने अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला है।

सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू ने एक फोटो शेयर किया है। वह लिखती हैं कि 'पन्नू परिवार' ने तो अपना वोट दे दिया है। क्या आपने वोट किया? हैशटैग वोट दिल्ली, एवरी वोट काउंट्स।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। चुनावी प्रचार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में लगी है, वहीं बीजेपी को कुछ बड़े उलटफेर की उम्मीद होगी।

इसके अलावा, कांग्रेस भी वापसी की आस लगा रही है। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी वोटिंग के मद्देनजर सुरक्षा मोर्चा संभाले हुए रहेंगे। दिल्ली में आज यानी शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा।

Tags:    

Similar News