SwadeshSwadesh

गायक मीका के घर हुई चोरी

Update: 2018-07-31 07:14 GMT

मुंबई। गायक मीका सिंह केे घर पर उन्हीं के साथ काम करने वाले ने चोरी कर ली है। मीका सिंह के मैनेजर की शिकायत पर मुंबई की ओशिवरा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस से इस घटना की जानकारी को साझा करते हुए चोर को पकड़वाने में मदद मांगी है।

ओशिवरा पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार गायक मीका सिंह के मैनेजर ने पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उनके घर से एक लाख रुपये की नकदी और दो लाख रुपये के स्वर्णाभूषण चोरी हुए हैं। मैनेजर के अनुसार मीका सिंह के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति पर चोरी करने का संदेह है। हालांकि पुलिस ने संदेहास्पद चोर का नाम नहीं बताया है।

पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर में चोरी की घटना घटित हुई है और जब चोरी हुई तो मीका सिंह का वह सहयोगी घर में ही था| वह पिछले 14 वर्ष से उनके साथ काम कर रहा था। इस चोरी के मामले को सोमवार की रात में ओशिवरा पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार संदेहास्पद चोर दिल्ली का रहनेे वाला है| इस संदर्भ में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस से संपर्क करके उन्हें चोरी होने की जानकारी दे दी और चोर को पकड़वाने की मदद मांगी है।

Similar News