SwadeshSwadesh

आत्मकथा लिख रही हैं शर्मिला टैगोर

Update: 2019-03-18 12:53 GMT

मुंबई। पूर्व में बालीवुड के कई नामी सितारे अपनी बायोग्राफी लिख चुके हैं। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी इन दिनों बायोग्राफी लिख रही हैं। ये बात उन्होंने खुद मानी है। मुंबई में एक समारोह में शामिल होने के लिए आईं शर्मिला टैगोर ने आत्मकथा लिखने की बात को स्वीकार किया, लेकिन इसका विवरण देने से मना कर दिया। उनका कहना था कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने लेखन का काम शुरु किया है। अभी इस बारे में और ज्यादा कहना जल्दबाजी होगी। माना जा रहा है कि अगले साल उनकी ये बायोग्राफी प्रकाशित होगी। फिल्म में किसी तरह का कोई विवादित अंश होने की गुंजाइश नहीं है। इस बायोग्राफी में शर्मिला टैगोर की फिल्मी यात्रा के महत्वपूर्ण अंश और पड़ाव होंगे, जिनके साथ जुड़ी रोचक घटनाओं को इसमें रखा जाएगा। साथ ही शर्मिला टैगोर इसमें अपनी निजी जिंदगी, शादी के बाद बदलाव और तीनों बच्चों की परवरिश को लेकर कुछ बातें शामिल करेंगी। इन दिनों बायोग्राफी को लेकर बायोपिक फिल्में बनने के दौर में इस संभावना को लेकर शर्मिला टैगोर ने अपने ऊपर बनने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए अपनी पोती सारा अली खान को उपयुक्त बताया। उन्होंने साथ में जोड़ा कि उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं है, जिसे लेकर कोई मेकर बायोपिक बनाने की बात सोचेगा। 

Similar News