SwadeshSwadesh

रणबीर कपूर की दादी ने दुनिया को कहा अलविदा

Update: 2018-10-01 04:59 GMT

मुंबई/स्वदेश वेब डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकपूर की पत्नी और रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राजकपूर ने आज सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक कृष्णा पिछले दो साल से सांस फूलने की बीमारी से पीड़ित थीं और इसके चलते उनकी कई बार तबियत भी बिगड़ चुकी है और सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। कृष्णा कपूर के निधन से पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर डूब गई। बॉलीवुड की जानी मानी हस्‍तियों का ऋषि कूपर के घर पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कृष्णा कपूर ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

बिजनेसमैन सुहेल सेठ ने भी कृष्णा राज कपूर के निधन पर ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त किया।

Read more: https://www.newstracklive.com/news/raj-kapoor-wife-krishna-raj-kapoor-passes-away-sc87-nu-1242305-1.html#ixzz5SeXt2Sgv


निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा, मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार के साथ है। यह एक युग युवा का अंत है। कृष्णा राज कपूर अब इस दुनिया में नहीं रही। भगवान आपको हिम्मत दे और उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।


वहीं बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते वक्त लिखा कि श्रीमती कृष्णा राजकूपर ने निधन से काफी गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार और नंदा परिवार के साथ है। ओम शांति।



Similar News