SwadeshSwadesh

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के संग कुछ ऐसे मनाया क्रिसमस

Update: 2019-12-25 11:57 GMT

मुंबई। दुनिया भर में क्रिसमस डे का जश्न मनाया जा रहा हैं। ऐसे में बॉलीवुड कैसे पिछे रह सकता हैं। इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ क्रिसमस मनाया। क्रिसमस मनाते हुए निक ने प्रियंका के साथ अपनी एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा और उनके दोस्त कुकीज बना रहे हैं और प्रियंका रही हैं कि उन्होंने निंजा कुकीज बनाई है। बता दें कि प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनास कह रहे हैं कि हम क्रिसमस केक के लिए कुकीज सजा रहे हैं। निक की बात सुनकर प्रियंका कहती हैं कि मैंने निंजा बनाया है। इस वीडियो को निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनास ने लिखा कि सबको मैरी क्रिसमस। वीडियो पर प्रियंका और निक के फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें क्रिसमस की बधाइयां दे रहे हैं। 

Tags:    

Similar News